फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागर: सरगना नीलम ने बताए 20 एजेंटों के नाम, घर से मिली अस्पतालों की सूची

Sun, 05 Jul 2020 02:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गिरोह की सरगना नीलम को आगरा पुलिस शनिवार को रिमांड पर लेकर फरीदाबाद स्थित उसके घर पहुंची। नीलम के घर से अस्पतालों की लिस्ट मिली है, जिनमें वो महिलाओं के प्रसव कराती थी। उसने 20 एजेंटों के नाम भी बताए हैं जो उन दंपतियों को लेकर आते थे, जिन्हें सेरोगेसी से बच्चे की जरूरत होती थी। हालांकि उन दो लड़कों के बारे में जानकारी नहीं दी है, जो लापता हैं।

संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद की नीलम और रूबी को पुलिस ने 19 जून को गिरफ्तार किया था। इनके पास से तीन लड़कियां मिली थीं जबकि कुल बच्चे पांच थे। इनका सौदा हुआ था। इन्हें ही नेपाल ले जाया जा रहा था। दो लड़के कहां गए? यह राज बना है। गैंग कोख किराये पर लेकर बच्चों की डिलीवरी कराता है।

संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
विज्ञापन

3 of 5
फरीदाबाद पहुंची आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नीलम को फतेहाबाद थाना पुलिस शनिवार सुबह 10 बजे से रविवार शाम चार बजे तक रिमांड पर लेकर फरीदाबाद गई है। वहां शनिवार को रूबी के घर भी गई। नीलम का घर फरीदाबाद के धीरज नगर में है। उसने जिन एजेंट के नाम बताए हैं, वे फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान के दंपती रहते थे।

संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं

4 of 5
एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि सरगना नीलम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने कई जानकारियां दी हैं। उनका सत्यापन कराया जा रहा है।

संबंधित खबर- कोख के सौदागर: नेपाल में बेचे गए 50 बच्चे, जांच में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी नीलम - फोटो : अमर उजाला
नीलम ने बताया कि दो लड़कों में से एक विमला का था। वह विमला को जानती है लेकिन उसका पता नहीं मालूम है। पुलिस अब विमला की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि वह भी फरीदाबाद की है।

संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें