आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए दो प्रमुख सचिव और आईजी सहित पांच अफसरों की टीम के आते ही पुलिस ने सोमवार को सख्ती इतनी बढ़ा दी मंडी से कॉलोनियों में जा रहे सब्जीवालों को भगा दिया। बस्तियों में सुबह सात बजे ही पहुंचकर दुकानें बंद करा दीं। ड्यूटी पर जा रहे बैंककर्मियों के भी चालान काटकर वापस भेज दिया। बैंक और राशन की दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे लोगों को चेतावनी दी अगर बार गलती हुई तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
दोपहिया वाहनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड और देहली गेट रोड पर रूट डायवर्जन कर दिया गया। स्पीड कलर लैब से लोगों को बाग फरजाना की तरफ भेजा गया। इसी तरह देहली गेट पर रोककर बाग फरजाना भेजा गया। भगवान टॉकीज, खंदारी, हरीपर्वत, सेंट जोंस, नालबंद, साई की तकिया, बोदला, सिकंदरा तिराहा पर सुबह सात से शाम के पांच बजे तक लगातार चेकिंग चली। पासधारकों से पूछताछ हुई। जो पास लेकर निजी काम के लिए जा रहे थे, उनके चालान काट दिए गए।
विज्ञापन
3 of 5
स्थानीय पुलिस द्वारा बैंक बंद कराई का लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सख्ती देख महर्षिपुरम, आवास विकास, शास्त्रीपुरम में मेडिकल स्टोर भी बंद कर दिए गए। लोग दवाई के लिए दूर गए तो पुलिस ने चालान काटे।
4 of 5
दो लोगों के बैठे होने पर एक्टिवा सवार को रोकते यातायात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बाइक, स्कूटी पर एक से ज्यादा लोगों के बैठा मिलने पर पुलिस ने चालान काट दिया। रेड जोन में दोपहिया वाहन पर एक ही सवारी की अनुमति है। कार में दो लोग बैठ सकते हैं लेकिन एक आगे की सीट पर दूसरा पीछे की पर होना चाहिए।
लॉकडाउन के पालन की रणनीति बनाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार यादव ने बताया कि सिकंदरा, बरौली और गल्ला मंडी को बंद करने के निर्देश नहीं है। वे खुली रहेंगी। वहां सामाजिक दूरी का पालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। ठेल-ढकेल वालों को भी प्रतिबंधित नहीं किया जा रहा है। उन्हें वार्डों में सामान बेचने की अनुमति रहेगी, बस एहतियात बरतनी होगी। इसमें उन्हें सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग जरूरी है।