पहले मेट्रो कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान में डिपो निर्माण का काम तेज हो गया है। पुरानी मंडी चौराहा से मेट्रो के लिए डिपो का प्रवेश द्वार बनेगा। गुरुवार को यहां पुराने आवास तोड़े गए। जेसीबी से मलबा हटाकर समतल किया। डिपो में वर्कशॉप के साथ नए आवास भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक 14 किलोमीटर कॉरिडोर एक के लिए 16 हेक्टेयर में डिपो निर्माण हो रहा है। लीसा इंजीनियर्स कंपनी को 112 करोड़ में ठेका मिला है। पीएसी मैदान में एक तरफ मंडलायुक्त कार्यालय के पास नए भवन बन रहे हैं, दूसरी तरफ पुरानी मंडी चौराहा से बृहस्पतिवार को प्रवेश द्वार के लिए काम शुरू हो गया। यहां दिनभर जेसीबी से सफाई की गई। पुराने खाली पड़े जर्जर आवास ध्वस्त किए।
विज्ञापन
3 of 5
पहले स्टेशन के खंभे का गड्ढा तैयार
- फोटो : अमर उजाला
पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है। यहां 19 से अधिक पीएसी कर्मियों के पुराने आवास हैं। उन्हें तोड़कर एक किनारे पर दोबारा बनाया जाएगा। डिपो के टेंडर में रीलोकेट का प्रावधान है। मेट्रो कॉरपोरेशन के डीजीएम पंचानन मिश्र ने बताया कि यूपीएमआरसी कर्मचारियों को आवास बनाकर देगी।
4 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी, आयुक्त कार्यालय भी हटेगा
पीएसी मैदान में 13 हेक्टेयर जमीन है। डिपो 16 हेक्टेयर में बनेगा। इसके लिए पीएसी के अलावा डीआईजी पीएसी आवास व मंडलायुक्त कार्यालय भी हटेगा। हालांकि इस प्रक्रिया में दो साल का समय लगेगा। दो साल तक उसी जगह अस्थायी रूप से कार्यालय चलते रहेंगे।
ताजपूर्वी गेट स्टेशन के काम में आई तेजी
फतेहाबाद रोड पर चल रहे ताजपूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन कार्य तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को यहां लेबर बढ़ गई। दूसरे पिलर के लिए एक पाइल भी तैयार हो गई। बसई चौकी से मुगल होटल तक बैरिकेडिंग कार्य भी शुरू हो गया है।