फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बच्चों की हत्या का मामला: पुलिस जल्द दाखिल करेगी आरोपपत्र, बेरहमी से की गई थी चारों की हत्या

Mon, 23 Aug 2021 10:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधूराम मोहल्ले में रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या के आरोपी संतोष राठौर, वीरू और अंशुल राठौर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस आला कत्ल बरामद कर चुकी है। केस को एक महीना पूरा हो चुका है। अब पुलिस जल्द ही केस में आरोप पत्र दाखिल करेगी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट को बाद में शामिल किया जाएगा।

बता दें कि 21 जुलाई को रेखा, उसके बेटे वंश, पारस और बेटी माही की घर में हत्या कर दी गई थी। उनके शव दूसरे दिन घर में पड़े मिले थे। चारों की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। उनके गले रेते गए थे। इस हत्याकांड के बाद मोहल्ले के लोग सन्न रह गए थे। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मृतका रेखा का फाइल फोटो, हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में पता चला कि संतोष राठौर ने लूट करने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया था। वह रेखा का रिश्ते का भाई लगता था। उसका साथी वीरू, अंशुल राठौर भी इसमें शामिल था। 
विज्ञापन

3 of 5
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
संतोष को लग रहा था कि रेखा के पास ज्यादा पैसा होगा। वह हत्या के बाद चित्रकूट फरार हो गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था। सभी से पूछताछ की गई।  

4 of 5
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की निशानदेही पर रेखा का मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप और हत्या में प्रयुक्त कैंची, चाकू बरामद कर लिए गए। सभी सामान को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा और उसके तीन बच्चों के हत्यारोपी संतोष व वीरू - फोटो : अमर उजाला
सीओ कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि केस में विवेचना चल रही है। अब जल्द ही आरोप पत्र लगाया जाएगा। तमाम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलना बाकी हैं। डीएनए सैंपल भी लिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें