फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा डकैती कांड: ग्राहक बनकर आए पैदल भागे, 25 मिनट तक बंधक बनाया स्टाफ, पढ़िए मिनट-दर मिनट का घटनाक्रम

Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया और सहायक शाखा प्रबधंक सोनू शर्मा केबिन में बैठे हुए थे। वहीं कर्मचारी रंजीत और विष्णु काउंटर पर थे। वह अपने काम में लगे थे।
विज्ञापन
1 of 7
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
हमें रुपयों की जरूरत है...। सोने पर ऋण चाहिए...। एक अंगूठी लेकर आए हैं...। दस हजार का लोन दिलवा दें...। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती डालने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए। उन्होंने आते ही ग्राहक बनकर बात की। इसके बाद शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनकी लात घूंसों से पिटाई की। स्ट्रांग रूम खुलवाकर सोना और कैश लूटा। केबिन में बंधक बनाकर 25 मिनट लूटपाट के बाद पैदल ही भाग गए। मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी का ऑफिस कमला नगर के बी ब्लाक में पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर है। जिस मार्केट में बैंक हैं, वह कमला नगर के मुख्य बाजार की ओर जाने वाला रास्ता है। शनिवार की बाजार बंदी होने की वजह से मार्केट के भूतल पर बने रेस्टोरेंट, दूसरी मंजिल पर बने कैफे और तीसरी मंजिल पर बना जिम बंद था। शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया और सहायक शाखा प्रबधंक सोनू शर्मा केबिन में बैठे हुए थे। वहीं कर्मचारी रंजीत और विष्णु काउंटर पर थे। वह अपने काम में लगे थे।
विज्ञापन

2 of 7
डकैती डालने के आरोपी दोनों बदमाश मुठभेड़ में मारे गए - फोटो : अमर उजाला
बदमाश बोले, हमें दस हजार रुपये का लोन चाहिए
सोनू शर्मा के मुताबिक, सवा दो बजे दो युवक चेहरे पर मास्क लगाए आए। एक ने जींस और लाल शर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरे ने काले रंग की टीशर्ट और जींस पहने थी। एक ने कहा कि हमें दस हजार रुपये का लोन चाहिए। इस पर सोनू शर्मा ने बात की। कहा कि गोल्ड लोन के लिए सोने के जेवरात को रखना होता है। यह नियम है। इस पर एक  बदमाश ने अंगूठी निकालकर दे दी। सोनू ने अंगूठी को चेक करने के बाद आठ हजार रुपये का लोन देने की बात कही। मगर, वह दस हजार रुपये का लोन देने की कहने लगे। इस पर मोबाइल पर किसी से बात करने लगे। तभी तीन और आए। उन्होंने भी लोन मांगा। इस पर उनसे भी जेवरात लाने को कहा। वह भी बात करके बताने की कहकर इधर उधर देखने लगे। तब तक विजय नरवरिया काउंटर की तरफ चले गए।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आगरा - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट और तमंचे की बट से किया प्रहार 
विजय नरवरिया के जाते ही बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए। सोनू के सिर में एक बदमाश ने वहां रखा हेलमेट मार दिया। बाद में तमंचे की बट से भी प्रहार किया। उन्हें देखकर कर्मचारी आए तो दूसरे बदमाशों ने कर्मचारियों पर तमंचे तान दिए। विरोध करनेे पर लात-घूंसों से पिटाई लगाने लगे। चारों को केबिन में लाने के बाद बंधक बना लिया। बदमाश अपने साथ साफी भी लेकर आए थे। उनसे प्रबंधक सहित चारों के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। बाद में प्रबंधक से चाबी मांगी। मगर, उनके मना करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर गोलीे मारने की धमकी दी।

4 of 7
आगरा: एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
इस पर प्रबंधक ने चाबी लेकर स्ट्रांग रूम खोला। बाद में अलमारी खोल दी। इस पर बदमाशों ने सोने के जेवरात से भरे डिब्बों को अपने पास पहले से लाए पिट्ठू बैग में रख लिया। इसके बाद प्रबंधक को भी केबिन में बंद करके भाग गए। एक बदमाश गेट पर खड़ा होकर निगरानी भी कर रहा था। बदमाश सीढ़ियों से उतरने के बाद पैदल ही गए। चार बदमाश कमला नगर बी ब्लाक के पार्क के रास्ते पर गए, जबकि दो बदमाश कमला नगर मुख्य बाजार की तरफ गए। प्रबंधक ने किसी तरह अपने मुंह को खोल दिया। 15 मिनट बाद एक ग्राहक आया। उसने कर्मचारियों को बंधक बना देखकर शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब कर्मचारी बंधन मुक्त हो सके।
विज्ञापन

5 of 7
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल स्टोर के कर्मचारी को हिरासत में लिया
पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक  किए। इसमें एक युवक नजर आया। घटना से पहले बार-बार कंपनी के ऑफिस की तरफ आ रहा था। यह कंपनी के सामने ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला कर्मचारी था। उसकी पहचान होने पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठा लिया। उससे पूछताछ के दौरान ही पुलिस को बदमाशों के बारे में सुराग मिल गया।
विज्ञापन

6 of 7
एसएन इमरजेंसी पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की मारपीट से सहायक शाखा प्रबंधक सोनू शर्मा बेहोश हो गए। उन्हें बाद में होश आया। वह काफी घबराए हुए थे। वहीं प्रबंधक विजय नरवरिया भी काफी डरे हुए थे। वह रोये जा रहे थे। वह पुलिस को बताते हुए भी रोने लगे। बाद में पुलिस ने समझाया। तब शांत हुए। स्ट्रांग रूम के पास ही फर्श पर अलार्म का बटन लगा हुआ था। तीन बदमाश कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर खड़े थे, जबकि दो बदमाश प्रबंधक विजय नरवरिया से मारपीट कर रहे थे। उन्हें खींचते हुए स्ट्रांग रूम की तरफ ले आए थे। इस दौरान बदमाशों का पैर लगने से अलार्म बज गया। इस पर बदमाश घबरा गए। उन्होंने अलार्म को प्रबंधक से ही बंद करवाया। यह पासवर्ड से बंद होता है। दो बार अलार्म और बजा। इस पर भी प्रबंधक से बंद कराया, जबकि पुलिस पहुंची तो अलार्म को चेक भी किया। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि पुलिस चौकी पास में ही है। अलार्म बजने पर भी पुलिस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
. 2:15 बजे : मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दो बदमाश ग्राहक बनकर आते हैं।
. 2:20 बजे : बदमाशों के तीन और साथी आ जाते हैं। एक बाहर ही खड़ा रहकर निगरानी करता है।
. 2:25 बजे : लूटपाट शुरू करते हैं। कर्मचारियों को पीटते हैं। हथियार तानते हैं।
. 2:30 बजे : प्रबंधक और कर्मचारियों को केबिन में बंधक बना लेते हैं।
. 2:40 बजे : कंपनी के स्ट्रांग रूम से सोना लूटने के बाद भाग जाते हैं।
. 2:45 बजे : कंपनी में एक ग्राहक आता है। इस दौरान कर्मचारियों को बंधक बना देखता है।
. 2.50 बजे : पुलिस पहुंच जाती है। छानबीन शुरू करती है। शहर में नाकाबंदी कर दी जाती है।
. 3:00 बजे : एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पुलिस टीम के साथ पहुंचते हैं।
. 3:15 बजे : एसएसपी मुनिराज जी मौके पर पहुंच जाते हैं।
. 3:20 बजे : आईजी रेंज नवीन अरोरा भी मौके पर पहुंच जाते हैं।
. 4:00 बजे : एडीजी राजीव कृष्ण पहुंच जाते हैं। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशानिर्देश देते हैं।
. 4: 15 बजे : एत्मादपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो जाती है। पुलिस दो बदमाशों को पकड़ लेती है।
. 4:30 बजे : स्वास्थ्य केंद्र पर बदमाशों को ले जाते है।
. 6:30 बजे : एसएन मेडिकल कालेज लेकर आते हैं।
. रात 8:30 बजे : एसएन मेडिकल कालेज में दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

आगरा डकैती : जीपीएस ने दिखाई पुलिस को राह, 25 गोलियां चलीं और दो बदमाश ढेर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें