फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: बदमाश से भिड़ गए...एक बदमाश को दबोच, दूसरे ने मार दी गोली; लूट की पूरी कहानी

Sat, 03 May 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कारगिल चौराहे के पास दिनदहाड़े बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर लूट की। इस दौरान सराफ बदमाशों से भिड़ गए। एक बदमाश को दबोच लिया, जिसके बाद बदमाश ने उनको गोली मार दी। 
विज्ञापन
1 of 7
agra jeweler murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के व्यस्त बाजार कारगिल चौराहा (सिकंदरा) पर शुक्रवार सुबह बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर 5 लाख के आभूषण लूट लिए। महिला कर्मचारी और ग्राहक युवती के शोर मचाने पर पिस्टल तान दी। लूट के बाद भागते एक बदमाश को अचानक पहुंचे सराफ योगेश चाैधरी ने शोरूम के बाहर पकड़ा, हाथापाई होने पर उसके दूसरे साथी ने उन्हें पिस्टल से सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। कारगिल चाैराहे पर गोलीकांड की एक सप्ताह में दूसरी घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी योगेश चौधरी की कारगिल चौराहा स्थित फाॅरच्यून टावर के प्रथम तल पर श्रीबालाजी ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। शोरूम में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 की रेनू काम करती हैं। शुक्रवार सुबह 10:45 वह शोरूम पहुंचीं। 15 मिनट बाद एक युवती बाली खरीदने आई। रेनू सोने की बाली दिखाने लगीं। 11:10 बजे दो बदमाश आए।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली


 
विज्ञापन

2 of 7
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : संवाद
इनमें एक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरे पर मास्क था। वहीं दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। मास्क वाला योगेश चाैधरी के बारे में पूछने लगा। रेनू ने कहा कि वह शोरूम पर नहीं हैं, उसने पिस्टल निकालकर तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने भी हाथ में पिस्टल ली हुई थीं। उसने दूसरी युवती पर पिस्टल तान दी। दोनों डर गईं। बदमाशों ने अपने साथ लेकर आए बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरना शुरू कर दिया। करीब 5 मिनट में आभूषण लूटने के बाद बाहर निकलकर कॉम्प्लेक्स की सीढि़यों से उतरकर भागने लगे। तभी योगेश चौधरी भी स्कूटर से आ गए। यह देखकर रेनू ने शोर मचाया।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रियों का गुस्सा...शोकसभा तक में नहीं जाने दिया, करणी सेना ने घेर लिए; VIDEO






 
विज्ञापन

3 of 7
जानकारी देती महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद
अंकल जी पकड़ो-पकड़ो..., बदमाश लूट करके जेवरात ले जा रहे हैं। यह सुनकर योगेश ने बैग लटकाए बदमाश को पकड़ लिया। हाथापाई होने लगी। यह देखकर बदमाश के साथी ने योगेश के सीने में गोली मार दी। वह गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मगर, बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए बोदला मार्ग की तरफ भाग गए। 10 मिनट बाद पहुंची पुलिस घायल सराफ को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। बदमाश सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी बदमाश से पहचान के प्रयास में लगी है।

ये भी पढ़ें -  UP: ज्वेलरी शोरूम में लूट करने वाले की उम्र 20 से 22 साल, रेकी के बाद हुई वारदात; सराफ की गोली मारकर की हत्या



 

4 of 7
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश - फोटो : संवाद
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं बदमाश
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। इनकी मदद से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 10 टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुराने बदमाशों का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  राहत: एसएन में आ गई 20 नई मशीनें, अब 24 घंटे में हो सकेगी 60 मरीजों की डायलिसिस; इन्हें मिलेगी निशुल्क सुविधा

 
विज्ञापन

5 of 7
ज्वेलर्स योगेश चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
प्रत्यक्षदर्शी ये बोले
पड़ोस की दुकान के कर्मचारी मुकल ने बताया कि बालाजी ज्वेलर्स के पीछे वाली दुकान से निकलकर मैं रेलिंग पर आया था। तभी देखा कि दुकान के अंदर दो नकाबपोश घुसे। मुझे लगा गर्मी की वजह से मुंह ढका है। लेकिन कुछ ही देर बाद शोर सुनाई दी। दोनों नकाबपोश दुकान से निकलकर सीढ़ियों से उतर रहे थे। तेज चाल में बाइक तक पहुंचे। दुकान की कर्मचारी युवती चिल्ला रही थी। तभी दुकान के मालिक वहां पहुंचे। उन्होंने बदमाश का हाथ पकड़ लिया, उसे रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाश ने उन्हें गोली मार दी।

 
विज्ञापन

6 of 7
Loot And Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहगीर रविंद्र सिंह ने कहा कि 'मैं सिकंदरा की ओर जा रहा था। कारगिल चौराहे से कुछ दूरी पर पहुंचा था। देखा कि सड़क की दूसरी ओर दो बदमाश बाइक पर हैं और उन्हें एक व्यक्ति रोकने का प्रयास कर रहा है। इतने में बाइक सवार विरोध कर रहे व्यक्ति पर गोली चला देते हैं। गोली लगने से व्यक्ति सड़क पर गिर गया। बाइक सवार भाग गए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा में दिनदहाड़े स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 राधिका ने बताया कि 'मैं अपनी बहन के साथ घटना वाली दुकान के पीछे पैथोलॉजी लैब पर आई थी। बालाजी ज्वेलर्स में एक महिला कर्मचारी किसी ग्राहक को सामान दिखा रही थी। मैं लैब के सामने की गली में थी। थोड़ी देर बाद महिला के चिल्लाने की आवाज आई। हम उस ओर आए तो देखा दो लड़के बाइक पर थे। एक व्यक्ति उन्हें रोक रहा था। उसे गोली मारकर बाइक सवार भाग गए।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें