फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सर्राफ की हत्या: 'अंकल जी पकड़ो-पकड़ो...', ज्वेलर्स ने पकड़ा तो बदमाश ने मारी गोली, आगरा लूट की कहानी

Sat, 03 May 2025 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा में बदमाशों ने लूट के बाद सराफ की हत्या कर दी। आभूषण लूटकर भागते बदमाश को सराफ ने पकड़ लिया था। इस पर दूसरे बदमाश ने सीने में गोली मार दी और पांच लाख के गहने लूट ले गए। 
विज्ञापन
1 of 10
agra jeweler murder - फोटो : संवाद
आगरा शहर के व्यस्त बाजार कारगिल चौराहा (सिकंदरा) पर शुक्रवार सुबह बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर पांच लाख के आभूषण लूट लिए। महिला कर्मचारी और ग्राहक युवती के शोर मचाने पर पिस्टल तान दी। 

लूट के बाद भागते एक बदमाश को अचानक पहुंचे सराफ योगेश चौधरी ने शोरूम के बाहर पकड़ा, हाथापाई होने पर उसके दूसरे साथी ने उन्हें पिस्टल से सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। कारगिल चौराहे पर गोलीकांड की एक सप्ताह में दूसरी घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

2 of 10
सराफ की मौत के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
शोरूम में आए दो बदमाश
रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी योगेश चौधरी की कारगिल चौराहा स्थित फॉरच्यून टावर के प्रथम तल पर श्री बालाजी ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। शोरूम में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 की रेनू काम करती हैं। शुक्रवार सुबह 10:45 वह शोरूम पहुंचीं। 15 मिनट बाद एक युवती बाली खरीदने आई। रेनू सोने की बाली दिखाने लगीं। 11:10 बजे दो बदमाश आए। 

विज्ञापन

3 of 10
जलेसर के नाला बाजार में जाम लगाकर पुलिस अधिकारियों से बहस करते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
युवतियों पर बदमाशों ने तानी पिस्टल
शोरूम पर आए बदमशों में से एक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरे पर मास्क था। वहीं दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। मास्क वाला योगेश चौधरी के बारे में पूछने लगा। रेनू ने कहा कि वह शोरूम पर नहीं हैं, उसने पिस्टल निकालकर तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने भी हाथ में पिस्टल ली हुई थीं। उसने दूसरी युवती पर पिस्टल तान दी। दोनों डर गईं।

4 of 10
जानकारी देते महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद
शोरूम मालिक को देख युवती ने मचाया शोर
बदमाशों ने अपने साथ लेकर आए बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरना शुरू कर दिया। करीब पांच मिनट में आभूषण लूटने के बाद बाहर निकलकर कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों से उतरकर भागने लगे। तभी योगेश चौधरी भी स्कूटर से आ गए। यह देखकर रेनू ने शोर मचाया।
विज्ञापन

5 of 10
ज्वेलर्स योगेश चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
अंकल जी पकड़ो-पकड़ो... 
बदमाश लूट करके जेवरात ले जा रहे हैं। यह सुनकर योगेश ने बैग लटकाए बदमाश को पकड़ लिया। हाथापाई होने लगी। यह देखकर बदमाश के साथी ने योगेश के सीने में गोली मार दी। वह गिर पड़े। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। मगर, बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए बोदला मार्ग की तरफ भाग गए। 10 मिनट बाद पहुंची पुलिस घायल सराफ को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। बदमाश सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में लगी है। 
विज्ञापन

6 of 10
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश - फोटो : संवाद
रेकी के बाद हुई वारदात
आगरा के श्रीबालाजी ज्वेलर्स में लूट और सराफ की हत्या करने वाले बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। वह शोरूम खुलने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पता था कि कर्मचारी अकेली होगी, इसलिए शोरूम में घुसते ही मालिक के बारे में पूछा। इसके बाद पिस्टल निकाल लिए। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर रखी थी। वह शास्त्रीपुरम की तरफ से आए थे। वारदात के बाद दहतोरा होते हुए शास्त्रीपुरम की तरफ ही गए। 

 
विज्ञापन

7 of 10
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश - फोटो : संवाद
फुटेज में वे जेसीबी चौराहे तक जाते नजर आए हैं। चौराहे पर मैदान है, यहां से कहीं भी जाया जा सकता है। माना जा रहा है कि बदमाश जऊपुरा और सुनारी की तरफ भागे हैं। पुलिस ने वारदात के बाद कारगिल चौराहे पर दुकानों और स्मार्ट सिटी के कैमरों को देखा। बदमाशों की लोकेशन देखी। दुकान खुलने के पहले ही बदमाश आ गए थे। वह काले की रंग बाइक पर थे। बाइक को कॉम्प्लेक्स के पास खड़ा कर शोरूम में पहुंचे। 

 

8 of 10
ज्वेलर्स की हत्या के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद
लूट करने वाले की उम्र 20 से 22 साल
वारदात के बाद बदमाश ने बाइक को बोदला की तरफ दौड़ाया, चौराहे की तरफ नहीं गए। बाद में उन्होंने बाइक दहतोरा की तरफ मोड़ दी। यहां से जेसीबी चौराहे होते हुए शास्त्रीपुरम में दाखिल हो गए। पुलिस ने तकरीबन 200 से अधिक कैमरों को देखा है। इसमें चेहरे साफ हो गए हैं। हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हाल में जेल से छूटकर आए बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की उम्र तकरीबन 20 से 22 साल थी। 
 

9 of 10
सपा सांसद और पुलिस अफसर में होती बहस - फोटो : संवाद
चौकी इंचार्ज पदम प्राइड लाइन हाजिर 
सिकंदरा थाने की पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में गोलीकांड की दो घटनाओं पर कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी पदम प्राइड सुमित मलिक की लापरवाही मानी। उन्होंने बताया कि पहली घटना के बाद भी सतर्कता नहीं बढ़ाई गई। चेकिंग और गश्त की व्यवस्था मजबूत नहीं थी। चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। 
विज्ञापन

10 of 10
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : संवाद
रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। इनकी मदद से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 10 टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुराने बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। -सोनम कुमार, डीसीपी सिटी 

यह भी पढ़ें: UP: ज्वेलरी शोरूम में लूट करने वाले की उम्र 20 से 22 साल, रेकी के बाद हुई वारदात; सराफ की गोली मारकर की हत्या



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें