फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जानलेवा बीमारी का कहर: बुखार से चार बच्चों समेत छह ने तोड़ा दम, पिनाहट में सबसे अधिक मौतों की संख्या

Wed, 29 Sep 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: बुखार से बच्चों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
बुखार से आगरा में 24 घंटे में चार बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। मृतकों में पिनाहट के तीन बच्चे व एक पुरुष, खंदौली का एक बच्चा और बरहन की महिला शामिल है। 14 दिन में बुखार से 34 और डेंगू से एक मरीज की मौत हो चुकी है। पिनाहट में सबसे ज्यादा 12 लोगों की मौत हुई। बरहन में नौ, बाह में पांच, फतेहपुर सीकरी में चार, टेढ़ी बगिया में दो और खंदौली में तीन मरीजों की मौत हुई है। वहीं मंगलवार को आगरा के आठ मरीजों समेत 14 में डेंगू की पुष्टि हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए हैं। तीन नए मरीज भर्ती किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा: पिनाहट स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
झोलाछाप से दवा से बिगड़ गई हालत, मौत
पिनाहट के नगला भरी गांव की एक साल की जाह्नवी, पूरनपुरा में सात साल का अल्पेश और पूरा नत्था गांव के भूरी सिंह (42) की मौत हो गई। नगला भरी निवासी गिर्राज सिंह ने बताया कि बेटी को आठ दिनों से बुखार आ रहा था। पास में दुकान चलाने वाले झोलाछाप से दवा दिलाई थी, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पूरनपुरा निवासी अल्पेश को दो दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर फतेहाबाद सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में ही सांसें थम गईं। गांव पुरा नत्था निवासी भूरी सिंह भी आठ दिन से बीमार था। शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह तड़के दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: एसएन के डेंगू वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला
दवा से नहीं टूट रहा था बुखार, दो बच्चों की मौत
खंदौली कस्बा निवासी डॉ. दिग्विजय सिंह के आठ महीने के बेटे समर की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। उसे 10 दिन से बुखार आ रहा था। शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने प्लेटलेट्स कम होना बताया। खंदौली के गांव खड़िया में बुखार से 10 साल की संध्या ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि 20 दिन से बुखार आ रहा था। इलाज से भी हालत नहीं सुधरी। इससे पहले गांव की दो बालिकाएं जिव्या और मोहिनी की जान जा चुकी है। 

4 of 5
demo pic
बुखार से महिला की मौत, बेटियां बीमार
बरहन के गांव नगला बरी निवासी शहनाज (27) पत्नी रियाज मोहम्मद उर्फ राजू को करीब आठ दिन से बुखार आ रहा था। शहर के निजी अस्पताल से रेफर करने पर सोमवार को जयपुर के अस्पताल में भर्ती किया। यहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। मृतक के पति राजू ने बताया कि दो बेटियां स्नेहा (10) और रानी (7) को भी बुखार आ रहा है और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने दोनों को डेंगू बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: एसएन के वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आठ समेत डेंगू के 14 मरीज मिले
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबाद के चार, हाथरस और एटा का एक-एक मरीज मिला है। बीते 10 दिन में एक दिन में सबसे कम मरीज हैं। पांच बच्चों समेत 13 मरीज ठीक होने पर घर भेज दिए हैं। एक बच्चा समेत तीन नए मरीज भर्ती किए हैं। अभी मेडिसिन के डेंगू वार्ड में छह और बच्चों के डेंगू वार्ड में तीन बच्चे भर्ती हैं। 

फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से मौत के आंकड़े में कमी, बुखार से दो मरीजों ने तोड़ा दम, 225 पहुंची मृतकों की संख्या
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें