फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मौत का मामला: परिजनों का एक ही सवाल, कब सामने आएंगे आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम

Sun, 24 Oct 2021 11:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

सफाई कर्मी अरुण नरवार की मां कमला देवी पहले दिन से ही पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने पहले दिन कहा था कि बेटा पुलिसकर्मियों के नाम जानता था, लेकिन उनके नाम बताने से पहले ही उसकी जान ले ली गई।
विज्ञापन
1 of 5
मृतक अरुण का फाइल फोटो, उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाना से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए अरुण नरवार की मौत के मुकदमे की विवेचना कासगंज से कराने का फैसला तो हो गया, लेकिन परिजन अब भी एक ही सवाल कर रहे हैं कि पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम कब सामने आएंगे। 20 अक्तूबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुल छिंगा मोदी निवासी सफाई कर्मी अरुण नरवार की मां कमला देवी पहले दिन से ही पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने पहले दिन कहा था कि बेटा पुलिसकर्मियों के नाम जानता था, लेकिन उनके नाम बताने से पहले ही उसकी जान ले ली गई। बेटे के साथ जो किया गया, उसकी सजा दोषियों को मिलनी चाहिए। उनको इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक अरुण के तीनों भाई - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि परिवार के लोगों के साथ जगदीशपुरा की अवधपुरी चौकी पर मारपीट की गई थी। अरुण को भी वहीं लाया गया। उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी जान चली गई। मुकदमा 20 अक्तूबर को दर्ज हो गया। मगर, पुलिसकर्मियों के नाम अब तक नहीं खोले गए। वह पुलिसकर्मियों को सामने आने पर पहचान लेंगे। मगर, वो अब तक नजर नहीं आए हैं। पुलिस बयान लेगी तो बता देंगे। इतने दिन से जांच कहां चल रही है? यह पता नहीं चला है।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक अरुण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे लोग
पुल छिंगा मोदी की वाल्मीकि बस्ती के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को भी घर में लोग आते रहे। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते रहे। अरुण की मां कमला देवी और पत्नी सोनम लोगों से यही कह रही हैं कि उनको न्याय चाहिए। पुलिस ने अरुण के साथ जो किया वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।

4 of 5
शनिवार को अरुण के घर पर तैनात रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हिरासत में सफाई कर्मी अरुण नरवार की मौत के मुकदमे की विवेचना कासगंज में होगी। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने यह आदेश दिया है। आदेश में लिखा है कि किसी निरीक्षक स्तर के अधिकारी को इस विवेचना की जिम्मेदारी दी जाए। विवेचना में मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन का पालन हो। 180 दिन में विवेचना पूर्ण की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि कानपुर कांड के पीड़ितों को 40 लाख रुपये तो एक दलित की मौत पर महज 10 लाख का मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि मुआवजे में दोहरा मापदंड क्यों? चंद्रशेकर ने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजा जाए। 27 अक्तूबर तक दोषियों को जेल नहीं भेजा तो पार्टी वाल्मीकि समाज के साथ चक्का जाम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें