आगरा के ताजगंज के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है। परिजनों का दावा है कि वीडियो में घर में हुआ संघर्ष दिख रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि गमले टूटे पड़े हैं। कमरे में जूते, वाटर केन और डंडा पड़ा हुआ है। 24 जून को ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह फ्लैट नंबर 404 में रहती थी मामले में पति आकाश गौतम सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था। अभी दो आरोपी फरार हैं। शनिवार को रितिका के फ्लैट का एक वीडियो सामने आया। इसमें फ्लैट में सामान बिखरा नजर आ रहा है। अलमारियों को भी खंगालना दिख रहा है। बालकनी से रितिका को जिस जगह से फेंका गया, वहां पर भी गमले टूटे हुए पड़े थे। परिजनों का कहना है कि सभी सबूत संकलित करें। बेटी को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 8
Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, परिजनों के हाथ रितिका का एक पुराना पत्र लगा, जिसे उसने 10 जून 2021 को लिखा था। इस पत्र में उसने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ावों के दर्द को बयां किया। इस पत्र में रितिका ने बताया कि किस तरह उसकी जीवन संघर्ष से भरा रहा।
विज्ञापन
3 of 8
ब्लॉगर रितिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रितिका के भाई उत्कर्ष ने बताया कि हत्याकांड में दो आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। वहीं बहन के दोस्त विपुल की पत्नी सहित अन्य लोगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पूर्व में उनके खिलाफ रितिका ने शिकायत की थी। इससे परिवार को जान का खतरा है।
4 of 8
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाई उत्कर्ष ने बताया कि रितिका का यह पत्र उसने अपने दोस्त के पास रखा था। पत्र में लिखा है कि बचपन से अब तक बहुत दुख, संघर्ष देखें हैं। पर, जब बड़ी हुई तो दुख ने हर तरफ से घेर लिया। हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 8
ब्लॉगर युवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रितिका ने लिखा है कि शायद किस्मत में इतने सारे दुख लिखाकर लाई थी कि सब ने इसी बात का फायदा उठाया। बहुत सताया सब ने। यह भी लिखा है कि आकाश अभी भी मेरी फैमिली को परेशान कर रहा है। मेरी फोटो बनाकर सब जगह झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम कर रहा है। उस औरत ने भी परेशान कर दिया है। नरक में भी उसे जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 8
ब्लॉगर रितिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ें क्या है पूरा मामला
ताजगंज स्थित ओम श्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह अपने दोस्त विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रहती थीं। उन्होंने पति आकाश गौतम को छोड़ दिया था। 24 जून को अपार्टमेंट में पांच लोग आए थे। इनमें आकाश गौतम, दो महिलाएं और दो युवक थे। वह रितिका के फ्लैट में गए थे।
विज्ञापन
7 of 8
अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरी महिला
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसके हाथ रस्सी से बांधे गए थे। गले में भी दुपट्टा कसा गया था। अपार्टमेंट के लोगों ने गेट बंद करके तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने आकाश, कुसुमा और काजल को जेल भेजा था। दो अन्य आरोपी चेतन और अनवर फरार हैं।
अब तक ये भेजे गए जेल
आरोप है कि चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसके हाथ रस्सी से बांधे गए थे। गले में भी दुपट्टा कसा गया था। अपार्टमेंट के लोगों ने गेट बंद करके तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने आकाश, कुसुमा और काजल को जेल भेजा था। दो अन्य आरोपी चेतन और अनवर फरार हैं।