फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मैनपुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Sun, 03 Jul 2022 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
Encounter in Mainpuri - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में नगला ऊसर के पास शनिवार की रात इनामी हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटे तक हुई फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कैल निवासी मुनेश कुमार लूट के एक मामले में वांछित चल रहा था। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। उस पर करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। शनिवार की रात वह साथी राजीव सिंह निवासी नगला कैल के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कुरावली क्षेत्र में मौजूद था। 
विज्ञापन

2 of 5
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना थाना पुलिस को लगी तो नगला ऊसर के पास चेकिंग शुरू कर दी गई। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने बाइक पर मुनेश व साथी को आते देखा तो रुकने का इशारा किया। इस पर वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए गाड़ी को मोड़ कर भागने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची एसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उनकी घेराबंदी की, करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ के दौरान मुनेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे और भाई राजीव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कमलेश दीक्षित घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी की। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि लूट में वांछित चल रहे मुनेश पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

4 of 5
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि मुनेश ने 14 जून को कुरावली क्षेत्र में भाई राजीव व दो अन्य के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी। इसमें वह वांछित चल रहा था। 27 जून को उस पर इनाम घोषित किया गया। उसके कब्जे से दो तमंचे, बाइक, नौ हजार रुपये नकद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुरावली पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली  लगी। उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें