फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder case: रितिका सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता, ऐसी बर्बरता देख कांप उठे डॉक्टर

Sun, 26 Jun 2022 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। चौथी मंजिल से फेंके जाने पर ब्लॉगर रितिका सिंह के हाथ-पैर और सिर की हड्डियां टूट गई थीं। उसकी पसलियां भी टूट गईं थीं। पेट में खून भर गया था। सिर में गहरा घाव होने से खून ज्यादा बहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि शुक्रवार को रितिका सिंह की हत्या की गई थी। वह अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन में रह रही थी। हत्या का आरोप पति और उसके सहयोगियों पर है। लोगों ने मौके से उसके पति और दो महिलाओं को पकड़ लिया था। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 7
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शनिवार को रितिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट पर अभी ताला लगा दिया है। पुलिस अभी और सुबूत जुटा सकती है। पहले दिन फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी। पूरी जांच की थी। साक्ष्य संकलन किया था।
विज्ञापन

3 of 7
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रितिका और आकाश के मोबाइल नहीं मिले हैं। आकाश ने मोबाइल के बारे में बताया कि उसके साथी ले गए हैं। वह कहां भागे, यह नहीं बता सका। आशंका है कि मोबाइल में हत्या से पहले का कोई वीडियो हो सकता है। हाथ बांधने के बाद वीडियो बनाया गया होगा। 

4 of 7
Agra Blogger Murder case - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में पति आकाश को नामजद किया गया है। वहीं चार-छह साथी और दो महिलाएं अज्ञात दिखाई गई हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि आकाश के साथ पकड़ी गईं काजल और कुसुमा रुपये के लालच में आई थीं। वह आकाश की रिश्तेदार नहीं हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Agra Blogger Murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को अपार्टमेंट में लगे कैमरों के फुटेज मिले हैं। इसमें आकाश प्रवेश करते समय चौखाने वाली शर्ट पहने हुए था। एक वीडियो में वह रितिका के गले में कसा दुपट्टा और हाथों की रस्सी खोलने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह हुई थी घटना
गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी रितिका ने टूंडला के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था। तीन साल पहले वो पति से अलग हो गई थी। ताजगंज स्थित ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में रितिका अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Agra Blogger Murder case - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10:36 बजे पति आकाश गौतम दो महिलाओं और दो युवकों के साथ आया था। वह फ्लैट में चला गया। आरोप है कि उसने रितिका और विपुल को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई की। विपुल को बाथरूम में बंद कर दिया था। रितिका को चौथी मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके हाथ रस्सी से बंधे थे। गले में भी दुपट्टा कसा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें