फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: केंद्रीय जेल से बाहर आईं यामी गौतम, प्रशंसक बोले- 'नकाब' हटाओ तो दिखा खूबसूरत अंदाज

Mon, 15 Mar 2021 01:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
केंद्रीय जेल के बाहर अभिनेत्री यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
आगरा के केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) से फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम रविवार को बाहर निकलीं तो प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए। अभिनेत्री चेहरे पर मास्क लगाए हुए थीं। प्रशंसकों की भीड़ से आवाज आई...इस नकाब को हटाओ। अभिनेत्री ने भी मास्क हटाकर खूबसूरत अंदाज में प्रशंसकों का अभिवादन किया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा में फिल्म शूटिंग के दौरान अभिनेत्री यामी गौतम और अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
आगरा केंद्रीय जेल में फिल्म दसवीं की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। अभिषेक बच्चन प्रभावशाली नेता गंगाराम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेत्री यामी गौतम एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
केंद्रीय जेल के बाहर अभिनेत्री यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
रविवार को केंद्रीय जेल के बाहर फिल्म की शूटिंग देखने आए लोग अभिनेत्री यामी गौतम की एक झलक पाने को घंटों खड़े रहे। जब शूटिंग के दौरान यामी गौतम जेल से बाहर आईं तो वह मास्क लगाएं हुए थीं। प्रशंसकों के कहने पर उन्होंने मास्क उतारा और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया।

4 of 5
फिल्म शूटिंग के दौरान जेल से बाहर आते अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को फिल्म शूटिंग में गंगाराम चौधरी बने अभिषेक बच्चन के जेल से बाहर आने का सीन किया गया। फिल्म की शूटिंग के लिए जेल के बाहर भीड़ जुटाई गई थी। इसके लिए स्थानीय इवेंट कंपनी ने इंतजाम किया था। इस दौरान हर कोई अभिनेता की एक झलक पाने को बेताब दिखा। 


संबंधित खबर- आगरा: केंद्रीय जेल से बाहर आए अभिनेता अभिषेक बच्चन, लोगों ने की नारेबाजी, जानिए क्या है माजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म शूटिंग के दौरान जेल से बाहर आते अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
गंगाराम चौधरी के रूप में अभिनेता अभिषेक के बाहर आते ही लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर गंगाराम चौधरी ने लोगों का अभिवादन किया। प्रशंसकों का कहना था कि उन्हें भीड़ में बुलाया गया था। इस दौरान उनकी अभिषेक बच्चन को देखने की ख्वाहिश भी पूरी हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें