फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: केंद्रीय जेल से बाहर आए अभिनेता अभिषेक बच्चन, लोगों ने की नारेबाजी, जानिए क्या है माजरा

Sun, 14 Mar 2021 02:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म शूटिंग के दौरान जेल से बाहर आते अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के केंद्रीय जेल के बाहर शनिवार को अलग ही नजारा था। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन के जेल से बाहर आते ही लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने भी लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान हर कोई अभिनेता की एक झलक पाने को बेताब दिखा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा में फिल्म शूटिंग के दौरान अभिनेत्री यामी गौतम और अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आगरा केंद्रीय जेल में फिल्म दसवीं की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। अभिषेक बच्चन प्रभावशाली नेता गंगाराम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। शनिवार को शूटिंग में जेल से बाहर आने का सीन किया गया। 


आगरा में 10 वर्षीय बालिका ने दी जान: पिता ने बेसहारा छोड़ा, मां की हो चुकी मौत, बहन कर रही थी परवरिश
 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा केंद्रीय कारागार में हो रही है अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की शूटिंग के लिए जेल के बाहर भीड़ जुटाई गई थी। इसके लिए स्थानीय इवेंट कंपनी ने इंतजाम किया था। केंद्रीय जेल को हरित प्रदेश केंद्रीय कारागार का रूप दिया गया। गेट पर हरित प्रदेश का लोगो भी लगाया गया है। 


शोध छात्रा हत्याकांड: इस वारदात से दहल गया था आगरा का दिल, आठ साल से इंसाफ का इंतजार

4 of 5
फिल्म शूटिंग के दौरान जेल से बाहर आते अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
गंगाराम चौधरी के रूप में अभिनेता अभिषेक के बाहर आते ही लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर गंगाराम चौधरी ने लोगों का अभिवादन किया। प्रशंसकों का कहना था कि उन्हें भीड़ में बुलाया गया था। इस दौरान उनकी अभिषेक बच्चन को देखने की ख्वाहिश भी पूरी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेल के बाहर खड़ी अभिषेक बच्चन की वैनिटी वैन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में नेता बने अभिनेता के समर्थकों की भीड़ को दिखाने के लिए यूनिट ने आवास विकास कालोनी सेक्टर 16 और आसपास के युवक-युवतियों को बुलाया था। भीड़ के रूप में आए प्रशंसकों का कहना था कि अभिनेता को देखकर पैसा वसूल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें