फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जाम की समस्या खत्म करने के लिए एक्शन प्लान तैयार, आईजी ने चिन्हित किए 10 चौराहे

Thu, 07 Oct 2021 11:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आईजी नवीन अरोरा ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद कार्ययोजना तैयारी की गई। जिसके तहत हरीपर्वत सहित 10 चौराहे चिह्नित किए गए हैं। यहां 45 दिन तक यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।  
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: यमुना किनारा मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जाम खत्म करने के लिए आईजी नवीन अरोरा ने हरीपर्वत सहित 10 चौराहों को चिह्नित किया है। इसके लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया है। इन चौराहों से अतिक्रमण हटाने, जेब्रा क्रॉसिंग सही तरीके से बनाने, ट्रैफिक सिग्नल से यातायात संचालन, अनावश्यक खंबे हटाने से लेकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इन चौराहों पर 45 दिन तक यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी।

आईजी ने बताया कि पहले चरण में हरीपर्वत, देहली गेट, बोदला, राजपुर चुंगी, बोदला, वाटरवर्क्स, बिजलीघर, मधुनगर, खेरिया मोड़ और भगवान टाकीज चौराहे को चिह्नित किया है। यहां एसआई के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी। सौ मीटर दूरी पर आटो, ई-रिक्शा, ठेल-ढकेल आदि वाहन खड़े होंगे। ट्रैफिक सिग्नल का वाहन चालकों से पालन कराया जाएगा। बसों को निर्धारित स्थान पर पार्क कराया जाएगा। यातायात पुलिसकर्मी जरूरत पड़ने पर रिफ्लेक्टिव जैकेट, सेफ्टिवार टॉर्च और रेन कोट का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
किस चौराहे पर क्या दिक्कत
1. भगवान टाकीज : अतिक्रमण और रांग साइड ड्राइविंग की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होना।
2. रामबाग : रोड इंजीनियरिंग खराब होने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था खराब होना।
3. वाटरवर्क्स : रोडवेज एवं प्राइवेट बसों के बीच चौराहे सवारी को लेना और उतारना।
4. हरीपर्वत : ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग सही न होने की वजह से आम जनमानस को यातायात में परेशानी होना।
5. बिजली घर : पार्किंग की व्यवस्था नहीं होना।
6. बोदला चौराहा : गंगाजल परियोजना की वजह से क्षतिग्रस्त हाने की वजह से सड़क और चौराहा पर यातायात बाधित होना।
7. खेरिया मोड़ : सड़क पर 
सब्जी फल मंडी का अतिक्रमण।
8. मधु नगर : टूटे हुए नाले की वजह से दुर्घटना की संभावना और यातायात बाधित होना।
9. देहली गेट : अस्पतालों के बाहर वाहनों की पार्किंग से जाम।
10. लोहामंडी : दुकानों के बाहर अतिक्रमण।
11. आईएसबीटी : रोडवेज बसों का मुख्य मार्ग पर खड़ा होना और यातायात बाधित होना।
12. जीवनी मंडी : खाेदी हुई सड़क की मरम्मत न करना।
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: यमुना किनारा मार्ग पर लगा जाम - फोटो : इंस्टाग्राम
विभागीय समन्वय से होने वाले कार्य
नगर निगम : विभाग की गाड़ियों से कूड़ा उठाने का कार्य दिन की जगह रात में कराना। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाना। यमुना किनारा मार्ग पर भैंसों को ले जाने पर पाबंदी। नगर क्षेत्र में वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन का निर्धारण। बेलनगंज, जीवनी मंडी सहित अन्य स्थान पर पड़ा सरकारी मलबा हटवाना। खुदाई कार्य रात में कराना। गड्ढा मुक्त सड़क। ट्रैफिक लाइटस के समय को व्यवस्थित करना। साप्ताहिक बाजार और मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था।
 
परिवहन निगम : हाईवे पर रोडवेज की बसों के सवारी भरने से जाम लगता है। इस समस्या का निदान। सिटी बस के रूट निर्धारण। चालक की वर्दी और जैकेट निर्धारित करना।

संभागीय परिवहन अधिकारी : रंग बदलकर चलने वाले ग्रामीण परमिट के ऑटो, डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई। ईरिक्शा का रजिस्ट्रेशन और रूट निर्धारण। चालकों की वर्दी। कान्ट्रैक्ट कैरिज परमिट वाहनों की संख्या, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्थान का चार्ट उपलब्ध कराना। ताज के 500 मीटर क्षेत्र में प्रवेश के लिए वाहन पास।

4 of 5
आगरा: एमजी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम : सर्वर की दिक्कत दूर करने। सिग्नल लाइट, एएनपीआर, एसवीडी, आरएलवीडी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, पीए सिस्टम का शत प्रतिशत निर्धारित स्थान पर कार्यशील कराना। वीएसी और पीए सिस्टम को चालू करना। चौराहों पर पेड़ और ट्रैफिक आईलैंड से ढके सिग्नल को हटवाना।

दूरसंचार विभाग : बेकार पड़े खंभों-तारों को हटवाना।

बिजली विभाग : ट्रांसफार्मर चौराहों के पास से हटवाना। 

आगरा विकास प्राधिकरण : सौंदर्यीकरण, मरम्मत और सुधार कार्य में सहयोग। बैरियर कोन, बोलार्ड साइनेज बनाने में सहायता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: आईजी नवीन अरोरा व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ये भी सुझाव
आईजी ने बताया कि संजय प्लेस स्थित होटल होलीडे इन के बाहर सार्वजनिक पार्किंग को इस तरह से दर्शाया गया है कि जैसे वह सार्वजनिक पार्किंग न हो, बल्कि निजी पार्किंग हो। इसे तत्काल बोर्ड लगाकर प्रचार प्रसार कर सार्वजनिक रूप में प्रयोग करना चाहिए।

ये आईं शिकायतें
- सड़कों पर अतिक्रमण। 
-  शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होना। 
- ऑटो में तेज आवाज में डेक बजाना। 
- बालूगंज में दुकानों के बाहर अतिक्रमण। 
- बीडी जैन डिग्री कॉलेज के पीछे सीसीटीवी कैमरे। 
- वेंडिंग जोन नहीं होना। 
- जुगाड़ वाहनों का प्रयोग। 
- पुलिस द्वारा अनावश्यक गाड़ियों की चेकिंग। 
- चौराहों पर अवैध वसूली। 
- नो एंट्री में भी माल वाहक वाहनों के प्रवेश। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें