होम आइसोलेशन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
आरबी शर्मा ने अनुलोम विलोम और कपालभाती प्राणायाम करके लेकर 15 दिन में अपने को कोरोना मुक्त किया। उनकी 50 साल की बेटी निशा शर्मा को क्रोनिक कोरोना निमोनिया था जिसका एचआरसीटी स्कोर 18 तक पहुंच गया और ऑक्सीजन लेवल 80 से 85 के बीच में था। उन्होंने भी घर पर ही आइसोलेट होकर पिता की तरह प्राणायाम और योग के जरिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया। भाई मनोज शर्मा ने काफी प्रयास किए पर सिलिंडर नहीं मिल पाया।
सीख
-कोरोना से घबराएं नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ कड़ाई से मुकाबला करें।
-98 फीसदी लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं, उचित उपचार से यह संभव हो रहा है।
-दिनचर्या में सुधार कर, सामान्य व शुद्ध भोजन और नियमों का पालन करना चाहिए।