तीन बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं कुलदीप
- फोटो : अमर उजाला
21 बार रक्त, तीन बार प्लाज्मा दिया
नरीपुरा निवासी कुलदीप कुमार देहली गेट स्थित एक अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह अक्सर अस्पताल में मरीजों के परिजनों को रक्त के लिए भटकते हुए देखते हैं। इसलिए ही उन्होंने रक्तदान करने का फैसला किया। वह कोरोना काल में भी रक्त दे रहे हैं, जिससे मरीजों की सहायता हो सके। अब तक 21 बार रक्त और तीन बार प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं। उन्हें यह सेवा करते हुए छह साल हो चुके हैं। हाल ही में एक ब्रेन हेमरेज के मरीज को प्लाज्मा की आवश्यकता थी। इस पर वो प्लाज्मा डोनेट करने चले गए। आगे भी वह इसी तरह करते रहेंगे।