Link Your Mobile Number With Your Aadhaar Card: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भारत सरकार की एक इकाई है, जो पीएफ से जुड़े कामों को देखती है। दरअसल, नौकरी करने वाले लोगों के नियमों के तहत पीएफ खाते खोले जाते हैं, जिसमें कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। वहीं, उतना ही अमाउंट कंपनी को भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करवाना होता है। इसके बाद सरकार इस पर सालाना ब्याज देती है और फिर खाताधारक नौकरी के बीच में जरूरत पड़ने पर कुछ पैसा या नौकरी छोड़ने के बाद पूरा पैसा निकाल सकता है। यही नहीं, कर्मचारी अपने पीएफ खाते से पेंशन भी प्राप्त कर सकता है, लेकिन अगर आपको अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने हैं, तो आपके आधार से मोबाइल नंबर का लिंक होना अनिवार्य है। वरना पैसे निकालने में दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...