फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: क्या आपके आधार से भी लिंक नहीं है मोबाइल नंबर? तो आज ही करवाएं, वरना पैसे निकालने में हो सकती है दिक्कत

Sat, 11 May 2024 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
EPFO: आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala
Link Your Mobile Number With Your Aadhaar Card: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भारत सरकार की एक इकाई है, जो पीएफ से जुड़े कामों को देखती है। दरअसल, नौकरी करने वाले लोगों के नियमों के तहत पीएफ खाते खोले जाते हैं, जिसमें कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। वहीं, उतना ही अमाउंट कंपनी को भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करवाना होता है। इसके बाद सरकार इस पर सालाना ब्याज देती है और फिर खाताधारक नौकरी के बीच में जरूरत पड़ने पर कुछ पैसा या नौकरी छोड़ने के बाद पूरा पैसा निकाल सकता है। यही नहीं, कर्मचारी अपने पीएफ खाते से पेंशन भी प्राप्त कर सकता है, लेकिन अगर आपको अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने हैं, तो आपके आधार से मोबाइल नंबर का लिंक होना अनिवार्य है। वरना पैसे निकालने में दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
EPFO: आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाना क्यों है जरूरी?
  • ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि जब आप अपने पीएफ खाते से ऑनलाइन तरीके से पैसे निकालते हैं, तो आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है। ऐसे में अगर आपके आधार से कोई मोबाइल नंबर लिंक ही नहीं है, तो फिर आपको पैसे निकालने में दिक्कत आ सकती हैं क्योंकि बिना ओटीपी के पैसे नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में आप अपने आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवा लें, ताकि आपको दिक्कत न हो।
विज्ञापन

3 of 5
EPFO: आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
मोबाइल नंबर लिंक करवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपके भी आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या लिंक हुआ मोबाइल नंबर बंद हो चुका है आदि, तो ऐसे में आप अपने आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है

4 of 5
EPFO: आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इस करेक्शन फॉर्म में आपको अपना पूरा नाम, आधार नंबर जैसी जानकारियां भरनी होती हैं
  • साथ ही इस फॉर्म में आपको वो मोबाइल नंबर भी दर्ज करना है, जिसे आप अपडेट करवाना चाहते हैं
  • ऐसे में मोबाइल नंबर को फॉर्म में भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EPFO: आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास लेकर जाएं
  • जहां पर आपके बायोमेट्रिक होंगे और आपकी एक फोटो भी क्लिक की जाती है
  • इसके बाद अधिकारी द्वारा आपके नए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की रिक्वेस्ट को स्वीकार किया जाता है
  • फिर कुछ दिनों के भीतर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें