फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: क्या आप जानते हैं एसी को दीवार की ऊपर की तरफ क्यों लगाया जाता है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Sun, 18 Feb 2024 12:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Why AC Always Installed On The Upper Side Of The Wall - फोटो : Pixabay
Why AC Always Installed On The Upper Side Of The Wall: सर्दियों का सीजन खत्म होने को है। वहीं धीरे-धीरे गर्मियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। गर्मियों का सितम बढ़ते ही लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। एसी को जब हम अपने घरों में लगवाते हैं। उस दौरान क्या कभी आपने इस बारे में विचार किया है कि आखिर एसी को दीवार की ऊपर की तरफ ही क्यों लगाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। एसी को दीवार की ऊपर की तरफ ही क्यों लगाया जाता है? इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। एसी को दीवार की ऊपर की तरफ लगाने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Why AC Always Installed On The Upper Side Of The Wall - फोटो : Pixabay
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसी से जो हवा निकलती है। वह ठंडी होती है। ठंडी हवा हमेशा ऊपर से नीचे की ओर जाती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते एसी को हमेशा दीवार की ऊपर की तरफ लगाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Why AC Always Installed On The Upper Side Of The Wall - फोटो : Pixabay
वहीं गर्म हवा काफी हल्की होती है। हल्की होने की वजह से वह जमीन से हमेशा ऊपर की ओर जाती है। इसी वजह से हीटर को नीचे लगाया जाता है। ऐसे में गर्म हवा हमेशा ऊपर की ओर उठती है। 

4 of 5
Why AC Always Installed On The Upper Side Of The Wall - फोटो : Pixabay
वहीं ठंडी हवा हमेशा ऊपर से नीचे की ओर आती है। इस पूरी प्रक्रिया को संवहन कहा जाता है। ऐसे में जब भी हम एसी को अपने घरों में चालू करते हैं। उस दौरान ऊपर का तापमान हमेशा ठंडा रहता है। 

PM kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Why AC Always Installed On The Upper Side Of The Wall - फोटो : Pixabay
वहीं अगर आप एसी को नीचे की तरफ लगाते हैं। ऐसे में ठंडी हवा फर्शों की तरफ ही रहती है। इस कारण कमरा पूरी तरह से ठंडा नहीं रहता है। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखकर एसी को हमेशा ऊपर की तरफ लगाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें