PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 15 किस्तों को जारी किया जा चुका है। पिछले साल नवंबर महीने में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भारत सरकार ने किसानों के खाते में 15वीं किस्त जारी की थी। 15वीं किस्त मिलने के बाद देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी कर सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को फरवरी या मार्च महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, भारत सरकार ने इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
3 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्ता का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं।
4 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
वे किसान जिन्होंने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको अगली आने वाली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। इसके अलावा जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें भी अगली आने वाली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।