Why AC Always Installed On The Upper Side Of The Wall: सर्दियों का सीजन खत्म होने को है। वहीं धीरे-धीरे गर्मियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। गर्मियों का सितम बढ़ते ही लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। एसी को जब हम अपने घरों में लगवाते हैं। उस दौरान क्या कभी आपने इस बारे में विचार किया है कि आखिर एसी को दीवार की ऊपर की तरफ ही क्यों लगाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। एसी को दीवार की ऊपर की तरफ ही क्यों लगाया जाता है? इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। एसी को दीवार की ऊपर की तरफ लगाने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -