फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVY: आखिर क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और किसे मिलेगा लाभ? यहां जानें हर एक बात आसान शब्दों में

Thu, 12 Oct 2023 06:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Benefits: केंद्र सरकार लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में स्वास्थ्य, बीमा, आवास, पेंशन, राशन, रोजगार, शिक्षा समेत आर्थिक लाभ देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। यही नहीं, समय-समय पर सरकार की तरफ से कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। जैसे- पिछले महीने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया गया। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं लाभार्थियों को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं आखिर इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है समेत अन्य बातें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Istock
दरअसल, आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इस पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपारिक काम करने वाले लोगों को शामिल किया गया है, जिन्हें योजना का लाभ मिलेगा। इसमें शामिल हैं...
  • नाई, धोबी, दर्जी, अस्त्रकार, मूर्तिकार, लोहार, सुनार
  • ताला बनाने वाले, पत्थर तोड़ने वाले
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Istock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, नाव निर्माता, मालाकार, राजमिस्त्री
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : istock
योजना से जुड़ने पर मिलेंगे ये लाभ:-
  • जो लोग इस योजना से जुड़ेंगे उन्हें औजार खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाएंगे, 500 रुपये का स्टाइपैंड मिलेगा और साथ ही इंसेंटिव जैसी सुविधा भी मिलेगी
  • इसके अलावा पहले एक लाख रुपये लोन और फिर 2 लाख के अतिरिक्त लोन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : istock
पात्र लोग यहां कर सकते हैं आवेदन:-
  • पात्र लोगों को अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • जहां पर संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेज की जांच कर आपका आवेदन योजना में करेगा
  • इसके बाद आप योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें