Ladli Behna Yojana: हमारे देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही योजनाओं के ऊपर करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। जहां एक तरफ केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए योजनाओं को चलाती है, तो वहीं राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। जैसे हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को राज्य की पात्र महिलाओं को 1 हजार रुपये दिए जाएंगे और इन पैसों को सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जाएगा। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहती हैं कि क्या आपको ये लाभ मिल पाएगा या नहीं? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...