फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में आवेदन से पहले जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी, न होने पर हो सकती है दिक्कत

Tue, 06 Feb 2024 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
Ayushman Bharat Yojana: अगर आप देखेंगे तो मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। फिर चाहे आप शहरी इलाके में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्र में। उदाहरण के लिए आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिससे काफी लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना को भारत सरकार ने शुरू किया और अब कई राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ गई हैं। इसलिए इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। वहीं, अगर आप इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो इस दौरान आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और अगर ये नहीं होते हैं, तो आपको आवेदन करने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Istock
  • आयुष्मान योजना के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए ये जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है। दरअसल, इस योजना में पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक का पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप नियमों के तहत आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है और वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अधिकारी आपसे आपके दस्तावेज लेता है और उनकी जांच करता है, साथ ही आवेदनकर्ता की पात्रता भी चेक की जाती है
  • इसके बाद जांच सही पाई जाती है और दस्तावेज भी, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

आयुष्मान योजना में आवेदन के समय आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं, इनमें जो दस्तावेज शामिल हैं वो हैं...
  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें