फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Alert: अगर आपके व्हाट्सएप में भी ऑन है ये फीचर तो हैक हो सकता है आपका मोबाइल, जानें बचने का तरीका

Sat, 01 Oct 2022 06:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
Alert For WhatsApp Users: अगर यूं कहा जाए कि आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी समय बिता रहा है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। आप खुद भी कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होंगे और यहां काफी समय बिताते होंगे। ठीक ऐसे ही लोग मैसेंजर एप व्हाट्सएप पर भी काफी समय बिताते हैं। यहां लोग एक दूसरे से मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल के जरिए बात करते हैं। दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म की महत्वता को समझते हुए आपके लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि इसमें एक सेटिंग ऐसी है, जिसे अगर आप ऑन कर देते हैं तो आपका मोबाइल हैक भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और इसे बंद करने के तरीके के बारे में भी जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
व्हाट्सएप यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • दरअसल, आजकल लोग व्हाट्सएप पर एक-दूसरे से बात करने के दौरान जीआईएफ इमेज काफी भेजते हैं। लेकिन आप ये जानकर हैरान होंगे कि जालसाज लोगों को इसी के जरिए ठगने का काम कर रहे हैं। इसलिए आपको कुछ बातों का पता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
ये है वो सेटिंग
  • दिन भर में एक यूजर अपने कॉन्टेक्ट नंबर्स को काफी मीडिया फाइल भेजता है, जिसमें कई मीडिया फाइल जैसे- फोटो, वीडियो और जीआईएफ भी होती हैं। ऐसे में लोग अपना मीडिया ऑटो डाउनलोड वाले फीचर को ऑन करके रखते हैं।

4 of 5
व्हाट्सएप यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • ऐसे में जब भी मोबाइल को इंटरनेट मिलता है, तो वो इन मीडिया फाइल्स को डाउनलोड कर देता है। लेकिन आपको यहां ये जानकर हैरानी होगी कि हैकर्स इसी मीडिया ऑटो डाउनलोड फीचर का फायदा उठाते हैं, और जीआईएफ, फोटो, ऑडियो या वीडियो भेजकर आपके स्मार्टफोन का एक्सेस पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • पिछले साल के आखिर में ऐसी ही वरनेबेलिटी सामने आई थी, जिसमें इस तरीके से हैकर्स बेहद आसानी से लोगों का मोबाइल हैक कर सकता था। हालांकि, व्हाट्सएप ने इसके बाद नया अपडेट जारी किया, लेकिन अब भी ये हैक हो सकता है। इसलिए ऑटो मीडिया डाउनलोड फीचर को बंद करके ही रखना बेहतर विकल्प है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें