WhatsApp Alert: अगर आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज दुनियाभर में 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस एप ने इंस्टेंट मैसेजिंग को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। आज बिजनेस, एजुकेशन, पर्सनल आदि कई जरूरी कामों के लिए लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप पर यूजर्स की प्राइवेसी लीक होने के भी कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। व्हाट्सएप में हमारा पर्सनल डाटा से लेकर प्राइवेसी से जुड़ी कई जरूरी चीजें होती हैं। वहीं अगर ये चीजें कोई दूसरा व्यक्ति एक्सेस कर ले, तो हमें भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो इस बात की संभावना है कि आपके निजी मैसेज को कई दूसरा व्यक्ति पढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं।