IPO Investment Tips: आने वाले महीनों में कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी में हैं। ऐसे में पिछले साल की तरह ही इस साल भी स्टॉक मार्केट में कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं। आईपीओ से तात्पर्य इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग से है। इसमें कंपनियां पहली बार अपने शेयरों को स्टॉक मार्केट में लोगों के लिए लिस्ट करती हैं। आईपीओ के जरिए कंपनी इक्विटी पूंजी को जुटाने का काम करती है। आने वाले महीनों में ओयो, गो एयर, बजाज एनर्जी आदि कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना रहती है कि आपको निवेश के बाद एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।