फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा है पैसे वापस, तो तुरंत करें ये काम

Wed, 12 Jun 2024 12:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What To Do If A Person Is Not Returning Your Money - फोटो : Istock
What To Do If A Person Is Not Returning Your Money: अक्सर देखने को मिलता है कि कोई दूसरा व्यक्ति हमसे पैसे उधार ले लेता है। हालांकि, उधार लेने के बाद जब कुछ समय बीत जाता है तो हमारे द्वारा पैसे वापस मांगे जाने के बाद भी वह व्यक्ति उस उधार लिए पैसों को वापस नहीं करता है। इस कारण कई लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अपने पैसों को वापस पाने के लिए वह लाख जतन करता है उसके बाद भी पैसा वापस नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में कई बार लोग पैसे वापस लेने के लिए लड़ाई झगड़े का सहारा लेते हैं तो कई लोग अपने पैसों को वापस मांगते ही नहीं हैं। अगर आपके भी पैसे किसी दूसरे व्यक्ति ने ले रखा है और वापस नहीं कर रहा है तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर किसी दूसरे व्यक्ति ने आपके पैसे उधार लिए हैं, तो आप कानूनी मदद लेकर अपने पैसे वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
What To Do If A Person Is Not Returning Your Money - फोटो : Istock
अगर किसी व्यक्ति ने आपसे पैसे उधार लिए हैं और वापस नहीं कर रहा है। इस स्थिति में आपको सबसे पहले वकील की मदद लेनी है। वकील आपको इस मामले में आपके अधिकारों और कानूनी विकल्पों के बारे में बताएगा।

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम
विज्ञापन

3 of 5
What To Do If A Person Is Not Returning Your Money - फोटो : Istock
इसके बाद आपको वकील की मदद लेकर उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी मुकदमा दायर करना है, जिसने आपसे पैसे उधार लिए हैं। मुकदमा करते समय आपको इस बारे में साबित करना होगा कि संबंधित व्यक्ति ने आपसे पैसे उधार लिए हैं। 

Marriage Scheme: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और किन्हें मिलेगा लाभ

4 of 5
What To Do If A Person Is Not Returning Your Money - फोटो : Istock
अगर आप यह बात साबित करके मुकदमा जीत जाते हैं, तो आपको आपके पैसे वापस मिल जाएंगे। इसके अलावा आप उधार लेने वाले व्यक्ति को लीगल नोटिस भी भेज सकते हैं। 

AC: 3 स्टार या 5 स्टार? नया एसी खरीदने से पहले जान लीजिए कौन सा हो सकता है आपके लिए बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What To Do If A Person Is Not Returning Your Money - फोटो : istock
अगर लीगल नोटिस भेजने के बाद भी संबंधित व्यक्ति पैसे वापस नहीं करता है तो आप उस व्यक्ति पर सिविल केस दायर कर सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प है। आपको वकील की मदद लेकर समरी रिकवरी सूट फाइल करना होगा। ऐसा करने से कोर्ट आपको आपके पैसे वापस दिलाने में मदद करेगा। 

AC: रात को सोते समय कितना होना चाहिए एसी का तापमान, जरूर जान लें यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें