What is the difference between parole and furlough: अपनी शिष्याओं के साथ रेप और हत्या के गुनाह के सिलसिले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम दोबारा जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में गुरमीत राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो की मंजूरी दी है। इससे पहले राम रहीम ने तीन सप्ताह के लिए अस्थाई रिहाई के लिए आवेदन किया था। देश में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पहली बार फरलो के बारे में सुना है। अक्सर लोग पैरोल और फरलो को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। कई लोगों को पैरोल और फरलो के बीच के अंतर के बारे में नहीं पता है। अगर आप भी इस विषय में नहीं जानते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर पैरोल और फरलो के बीच में अंतर क्या होता है? आइए जानते हैं -