What Is The Difference Between PAN, TAN And TIN Number: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर PAN, TAN और TIN कार्ड नंबर में क्या अंतर होता है। कई बार देखने को मिलता है कि ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में उपयोग में आने वाले ये टर्म सामान लग सकते हैं। हालांकि, इनके मतलब अलग-अलग होते हैं। अगर आप PAN, TAN और TIN कार्ड के मतलब के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं PAN, TAN और TIN कार्ड नंबर में क्या अंतर होता है?
क्या होता है TAN नंबर?
TAN से तात्पर्य (Tax Deduction and collection account Number) से है। यह एक खास तरह का दस अंकों का एक अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। इसको आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसका इस्तेमाल TCS और TDS को ट्रैक करने में होता है।