Mutual Fund SIP: बचत के पैसों को बैंक में बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है। आज के इस दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपके बचत के पैसों का मूल्य समय के साथ धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। इस कारण आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए, जहां से आपको उन पैसों पर अच्छा रिटर्न मिलता रहे। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 2 हजार रुपये के निवेश से 38 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। ऐसे में कई लोगों का झुकाव अब निवेश के इस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में विस्तार से, जहां से आप महज 2 हजार रुपये की बचत करके 38 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।