फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: मजदूरों के लिए सरकार चला रही ये शानदार योजना, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये

Thu, 03 Oct 2024 03:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में करोड़ों लोग असंगठित से जुड़े हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। गौर करने वाली बात है कि अपने जीवन के शुरुआती दौर में ये श्रमिक दिहाड़ी मजदूरी या श्रम करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। वहीं 60 की उम्र के बाद जब शरीर कमजोर हो जाता है और इनके पास श्रम करने की क्षमता नहीं होती है तो कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ जाती हैं। इन्हें मजबूरन किसी दूसरे के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है।

ऐसे में श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम में निवेश करके श्रमिक अपने वृद्धावस्था के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में केवल असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में वही श्रमिक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। 

Subhadra Yojana: सरकार हर साल महिलाओं को दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता? जानिए किन्हे नहीं मिलता है लाभ
विज्ञापन

3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock
आप जिस उम्र में स्कीम में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर आपकी योगदान राशि को निश्चित किया जाता है। अगर आप 18 साल की उम्र में श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होता है। 

Salt Adulteration: बाजार से जो नमक खरीद रहे हैं उसमें मिलावट की गई है या नहीं? इस तरह करें पता

4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : AdobeStock
55 रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 60 की उम्र होने तक करना होता है। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत मिलती है। 

MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 1 करोड़, समझिए गणित
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : AdobeStock
श्रमिक सरकार की इस स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है। इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

Indian Railways: क्या ट्रेन छूट जाने की स्थिति में उस टिकट पर दूसरी ट्रेन में कर सकते हैं सफर? जानें नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें