PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में करोड़ों लोग असंगठित से जुड़े हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। गौर करने वाली बात है कि अपने जीवन के शुरुआती दौर में ये श्रमिक दिहाड़ी मजदूरी या श्रम करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। वहीं 60 की उम्र के बाद जब शरीर कमजोर हो जाता है और इनके पास श्रम करने की क्षमता नहीं होती है तो कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ जाती हैं। इन्हें मजबूरन किसी दूसरे के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है।
ऐसे में श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम में निवेश करके श्रमिक अपने वृद्धावस्था के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं।