देश के गरीबों और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के लिए केंद्र सरकार ने कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की है। इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य उन सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करनी है, जो काफी ज्यादा गरीब और जरूरतमंद है। जिन्हें वाकई में आर्थिक सहायता की जरूरत है। देश में आम जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में से एक है पीएम स्वनिधि योजना। जिसके तहत आपको 10 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर यानी रेडी-पटरी पर दुकान करने वाले लोगों को 10 हजार रुपये तक का आर्थिक लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाता है। साथ ही अगर आप वो लोन समय से वापस कर देते हैं, तो आपको उसमें सब्सिडी भी दी जाती है। इस योजना के तहत देश के समस्त नाई की दुकान, मोची, पनवाड़ी, धोबी, सब्जी बेचने वाला, फल बेचने वाला, रेडी टू ईट स्ट्रीट फूड, चाय का ठेला या खोखा लगाने वाला, ब्रेड पकौड़े या अंडे बेचने वाला, फेरीवाला, स्टेशनरी बेचने वाले लोग को सीधा लाभ होगा लेकिन उसके लिए आपको एक काम करना होगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...