फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: यहां जानें क्या है आयुष्मान योजना और क्या हैं इसके फायदे, पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 15 Jul 2023 01:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
Ayushman Card Scheme: आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी नजर आती है, जो अपना जीवन गरीबी में जी रहे हैं। इसलिए इन लोगों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं में आवास योजना, रोजगार योजना, बीमा योजना, पेंशन योजना जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' ये एक स्वास्थ्य योजना है। वहीं, इस योजना का लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंचाया जाता है। तो चलिए बिना देर किए इस आयुष्मान योजना के बारे में और इसके द्वारा मिलने वाले फायदों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप ये सब जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
क्या है आयुष्मान योजना?
  • दरअसल, इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। इस स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक इन्हीं कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
  • आयुष्मान योजना को सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू किया गया। जहां केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की, तो वहीं अब कई राज्य सरकारें भी इससे जुड़ गई हैं। मौजूदा समय में इस योजना का लाभ काफी बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
पात्र लोगों के बनते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप योजना के लिए पात्र हो
  • ऐसे में आप अपनी पात्रता चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जा सकते हैं
  • यहां आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और इस पर आए ओटीपी को भी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद सामने दिख रहे दो विकल्प में से पहले वाले में अपना राज्य चुन लें
  • फिर दूसरे विकल्प में अपना राशन कार्ड नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • अब आपको सर्च पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप अपनी पात्रता जान जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें