फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: फ्रिज पर लगे दाग-धब्बों को कहें अलविदा, जान लें सफाई के ये चार तरीके

Sat, 15 Jul 2023 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज की सफाई करने के तरीके - फोटो : Amar Ujala
How to Clean Refrigerator: मौसम गर्मी का हो या फिर सर्दी का, लेकिन इन दोनों ही समय घरों में फ्रिज का इस्तेमाल तो होता ही है। बस अंतर ये है कि सब्जियों को ताजा रखने से लेकर ठंडा पानी करने तक जैसे अन्य कामों की वजह से फ्रिज का इस्तेमाल गर्मियों में ज्यादा होता है। फ्रिज के होने से सब्जियां खराब होने से बच पाती हैं और कई दवाओं को रखने के लिए भी फ्रिज का इस्तेमाल होता है। पर इतने इस्तेमाल होने के कारण आपका फ्रिज गंदा तो हो ही जाता होगा और उस पर दाग-धब्बे पड़ ही जाते होंगे? ऐसे में आप फ्रिज को फिर से नया जैसा बनाने के लिए क्या करते हैं? नहीं पता, तो चिंता मत कीजिए क्योंकि यहां आप कुछ आसान से तरीके जानकर अपने फ्रिज की सफाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रिज की सफाई करने के तरीके - फोटो : Social media
ऐसे कर सकते हैं फ्रिज की सफाई:-

नंबर 1
  • अगर आपका फ्रिज गंदा हो गया है, तो सबसे पहले अपने फ्रिज का स्विच बंद करें और प्लग निकाल लें। फिर आपको अपने फ्रिज को डिफ्रास्ट करना होता है। इससे ऊपर फ्रिजर में जमी बर्फ पिघल जाती है, जिससे आपको फ्रिज साफ करने में आसानी हो जाती है। डिफ्रॉस्ट के लिए फ्रिज में ही एक बटन दिया होता है। आपको सिर्फ उसे दबाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रिज की सफाई करने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 2
  • फिर आपको अपने फ्रिज में रखे सामान को एक-एक करके बाहर निकाल लेना है और गर्म पानी में डिटर्जेंट घोल लेना है। इसके बाद कपड़े को डिटर्जेंट वाले पानी में डुबोकर फ्रिज को साफ करें। इससे दूध, पानी या कोल्ड ड्रिंक जैसे अन्य दाग आसानी से निकल जाते हैं।

4 of 5
फ्रिज की सफाई करने के तरीके - फोटो : Pixabay
नंबर 3
  • आप चाहें तो फ्रिज को साफ करने के लिए आधा कप विनेगर और बेंकिंग सोडे को मिलाकर घोल तैयार कर सकते हैं, जिससे फ्रिज अच्छे से साफ हो सकता है। इसके अलावा पुराने दागों को निकालने के लिए आप किसी पुराने टूथब्रश को एसिड की बोतल में डुबोकर दागों को रगड़कर भी साफ कर सकते हैं। बस इस दौरान हाथों में ग्लब्स और मुंह पर मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रिज की सफाई करने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 4
  • इसके बाद जब आप सबकुछ कर चुके हैं, तो आखिर में आपको अपने फ्रिज को किसी सूखे कपड़े से साफ कर लेना है। इससे गीले दाग फ्रिज में दोबारा नहीं बनेंगे। फिर आप अपने फ्रिज में सामान रखकर इसे ऑन कर सकते हैं और देखिएगा आपका फ्रिज पहले से चमकदार हो सकता है।
..............................................................................
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें