जहां एक तरफ ऐसे लोग हैं जो हर तरह से संपन्न हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों की सख्या भी काफी है। ऐसे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इन लोगों की आर्थिक मदद हो सके आदि। इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनमें मुफ्त या सस्ते इलाज की सुविधाएं, रोजगार योजनाएं, आर्थिक मदद देने जैसी योजनाएं शामिल होती हैं। इन योजनाओं को केंद्र और राज्य सरकारें चलाती हैं। जैसे एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत कई तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं या बनवाने जा रहे हैं, तो आप भी कई सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...