आधार कार्ड का इस्तेमाल कई सारे कामों में किया जाता है, जिसकी वजह से हर किसी के पास आधार कार्ड होना काफी ज्यादा जरुरी है। आधार कार्ड एक तरह से आपकी पहचान है, जिससे आपके बारे में सारी जानकारी पता चल सकती है। आज आधार कार्ड बनवाना बहुत आसान है। आप इसे किसी भी नजदीकी आधार कार्ड केंद्र या पोस्ट ऑफिस से बनवा सकते हैं। मगर आजकल जालसाज भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं, जिसके कारण वे कई बार लोगों का नकली आधार कार्ड तक बना देते हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत होती है, क्योंकि वो असली और नकली के बीच का फर्क नहीं कर पाते हैं और उन्हें लगता है कि उनका आधार कार्ड असली है। जबकि वो असली नहीं नकली होता है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको असली और नकली आधार कार्ड में फर्क करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बहुत ही आसानी से इस फर्क को समझ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...