फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: क्या आपको पता है एक दिन में कितने रुपये यूपीआई से कर सकते हैं ट्रांसफर? जानें क्या है लिमिट

Fri, 16 Dec 2022 02:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
UPI - फोटो : Istock
यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यूपीआई ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को काफी आसान बना दिया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोग बड़े पैमाने पर डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई का उपोयग कर रहे हैं। यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन में एक रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। आज के समय हम में से अधिकतर लोग लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अगर आप भी लेन-देन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। क्या आपको पता है कि आप एक दिन में यूपीआई से कितने पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई से एक दिन में पैसों को ट्रांसफर करने की लिमिट को लेकर बेहद कम लोग ही जानते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
UPI - फोटो : istock
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक यूपीआई के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। आज के समय कई लोग गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे, पेटीएम आदि एप से यूपीआई के जरिए पैसों को ट्रांसफर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
UPI - फोटो : istock
इन प्लेटफॉर्म पर भी यूपीआई के जरिए पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर लिमिट तय की गई है। ऐसे में आप एक दिन में तय की गई इस लिमिट से ज्यादा पैसों का भुगतान नहीं कर सकते हैं। 

जानना जरूरी: प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर हो रहा है शक, इस ऑनलाइन तरीके से करें सच्चाई की जांच

4 of 5
UPI - फोटो : istock
वहीं अगर आप अमजेन पे के माध्यम से यूपीआई लेनदेन करते हैं। ऐसे में आप एक दिन में 1 लाख रुपये से ज्यादा अमाउंट को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI - फोटो : istock
वहीं अगर आप अमेजन पे पर रजिस्ट्रेशन करते हैं। ऐसे में आप रजिस्ट्रेशन के पहले 24 घंटे में केवल 5 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के पहले 24 घंटे के अंदर आप तय की गई इस राशि से ज्यादा पैसों को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।

Year Ender 2022: इस साल देश भर में करोड़ों किसानों को मिली 10वीं, 11वीं और 12वीं किस्त की सौगात, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें