Year Ender 2022: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता एक साल में तीन किस्त के रूप में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।
साल 2022 खत्म होने जा रहा है। ऐसे में इस साल भी किसानों के खाते में तीन किस्त के पैसों को भारत सरकार ने ट्रांसफर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में 10वीं, 11वीं और 12वीं किस्त की सौगात देश भर के करोड़ों को दी। किस्त का लाभ मिलने के बाद देश भर के करोड़ों किसानों को सीधा फायदा पहुंचा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -