बिटिया के जन्म लेने के बाद उसकी शादी के लिए माता-पिता पैसों की बचत करने लगते हैं। बिटिया की शादी के समय उसके गहने और जवाहरात खरीदने से लेकर बारातियों के खाने पीने का इंतजाम करने में काफी ज्यादा पैसों का खर्चा होता है। इस कारण कई बार लोगों को लोन तक का सहारा बेटी की शादी करने के लिए लेना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी करने के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको स्कीम से जुड़ी पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -