केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी गोपालक योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। यूपी गोपालक योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को डेयरी फार्म के द्वारा अपना खुद का रोजगार आरम्भ करने के लिए लोन मुहैया कराया जाता है। इसके अंतर्गत बैंक के माध्यम से लाभार्थियों को 9 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा प्रदान की जाती है। अगर आप भी इस योजना के तहत लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको यूपी गोपालक योजना के तहत आवेदन करना होगा। आज हम आपको यूपी गोपालक योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आइए जानते हैं कि आवेदन करने के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।