फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: सरकार का बड़ा एलान! 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को ये लाभ देने की तैयारी

Fri, 28 Jun 2024 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Yojana Benefits: केंद्र सरकार कई सारी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए काफी प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या अब आप जानते हैं कि केंद्र सरकार ने इसमें कुछ और लोगों को जोड़ा है यानी पात्रता का दायरा बढ़ाया जा रहा है जिसकी जानकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में अपने अभिभाषण के दौरान दी। तो चलिए जानते हैं अब किसे मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : PTI
अब इन्हें भी जोड़ा जाएगा योजना से
  • दरअसल, संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब उन लोगों को भी मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा जो 70 वर्ष से अधिक हैं। ऐसे में 70 साल के बुजुर्ग भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Amar Ujala
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, 'मेरी सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 करोड लाभार्थियों को मुफ्त सेवाएं उलब्ध करवा रही है और अब सरकार एक और फैसला लेने जा रही है। इसमें 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।' 

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : istock
अभी किन्हें मिलता है लाभ?

मौजूदा समय में आयुष्मान भारत योजना का लाभ जो लोग ले सकते हैं उनमें नीचे दिए गए लोग शामिल हैं...
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो गरीबी रेखा से नीचे आता है
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : istock
  • वहीं, जो लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें