Aadhaar Card Update: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिनका काम आपको सरकारी या गैर-सरकारी काम के लिए पड़ता होगा। इसमें कई अलग-अलग तरह के दस्तावेज शामिल हैं। जैसे- अपने आधार कार्ड को ही देख लीजिए। आज के समय में इस दस्तावेज की काफी जरूरत होती है। अगर आपके पास आधार नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। जैसे- बैंक खाता खुलवाने में, लोन में, सिम कार्ड लेने में, सरकारी कामों के लिए आदि। वहीं, जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं उन्हें इसे अपडेट भी करवाना होता है, लेकिन जो लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा चुके हैं वे अपने आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि वो अपडेट हुआ है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...