फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: पहली बार कर रहे हैं फ्लाइट में सफर, तो जरूर जान लें ये 5 बातें

Tue, 24 Sep 2024 04:58 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फ्लाइट में यात्रा से पहले न भूलें ये 5 बातें - फोटो : Amar Ujala
First Time Flyers Tips: मध्यमवर्गीय परिवार के लिए हवाई यात्रा करना आमतौर पर बड़ी बात होती है। जब कोई पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहा होता है तो ये रोमांच और भी बढ़ जाता है। असल में पहली बार हवाई यात्रा करना एक यादगार और रोमांचक अनुभव हो सकता है। साथ ही अगर आप पहली बार यात्रा कर रहे हैं तो थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है। बता दें कि फ्लाइट दो तरह की होती हैं पहली डोमेस्टिक फ्लाइट और दूसरी इंटरनेशनल फ्लाइट। डोमेस्टिक फ्लाइट से हम देश के अंदर एक जगह से दूसरे जगह यात्रा करते हैं, साथ ही इसमें पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए होती है, जिसके लिए पासपोर्ट का होना बहुत जरूरी होता है।

हवाई जहाज न केवल आपको एक जगह से दूसरी जगह तेजी से पहुंचाता है, बल्कि यह आपको एक नए दृष्टिकोण से दुनिया को देखने का मौका भी देता है। पहली बार हवाई जहाज से यात्रा कर रहे लोगों को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
फ्लाइट में यात्रा से पहले न भूलें ये 5 बातें - फोटो : freepik
टिकट बुकिंग
सबसे पहले और महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको अपनी यात्रा की तारीख और समय के अनुसार अपनी फ्लाइट की टिकट बुक करनी होगी। आप ऑनलाइन किसी एप से या किसी ट्रैवल एजेंट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करते समय अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें।
विज्ञापन

3 of 7
फ्लाइट में यात्रा से पहले न भूलें ये 5 बातें - फोटो : freepik
एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें
अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम एक घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं। एयरपोर्ट पर कई प्रक्रियाएं होती हैं जैसे कि चेक-इन, सुरक्षा जांच आदि, जिनमें समय लगता है। देरी से पहुंचने पर आपको अपनी फ्लाइट छूटने का खतरा हो सकता है।

4 of 7
फ्लाइट में यात्रा से पहले न भूलें ये 5 बातें - फोटो : freepik
पहचान पत्र और ई-टिकट रखें
अपने साथ हमेशा एक वैध पहचान पत्र और अपनी ई-टिकट रखें। पहचान पत्र के रूप में आप पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस ले सकते हैं। ई-टिकट आपका बोर्डिंग पास है, इसलिए इसे खोना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
फ्लाइट में यात्रा से पहले न भूलें ये 5 बातें - फोटो : freepik
प्रतिबंधित सामान
अपने साथ कोई भी नुकीली वस्तु जैसे चाकू, कैंची, या सुई न ले जाएं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान इन वस्तुओं को बाहर ही रखना होता है।

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: क्या आप भी नए जुड़े हैं पीएम किसान योजना से? तो ऐसे करें पता आपको मिलेगी 18वीं किस्त या नहीं
विज्ञापन

6 of 7
फ्लाइट में यात्रा से पहले न भूलें ये 5 बातें - फोटो : freepik
सामान का वजन
फ्लाइट में जाते समय ऐसा नहीं है कि आप जितना चाहें उतना सामान ले जा सकते हैं, इसमें हर व्यक्ति एक साथ निश्चित वजन का सामान ही ले जा सकता है। वैसे तो आप कितना सामान ले जा सकते हैं ये 2 बातों पर निर्भर करता है
  • पहला कि आपने किस एयरलाइन से टिकट किया है।
  • दूसरा आपने किस क्लास का टिकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jumbo jet flying in the sky - फोटो : Freepik
फ्लाइट में कितने किलो वजन ले जा सकते हैं?
आम तौर पर ज्यादातर लोग इकोनॉमी क्लास का टिकट करते हैं जिसमें 15 किलो का एक बैग और 7 किलो का एक हैंड बैग ले जा सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग एयरलाइंस के नियम अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए अपनी एयरलाइन के नियमों को ध्यान से पढ़ें। अब अगर कोई बताए गए नियम से अधिक सामान ले जाता है तो उसे प्रति किलो अतिरिक्त पैसा देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें