Check Aadhaar History: आधार कार्ड आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज है और शायद इसमें कोई दो राय भी न हो। अब देख लीजिए बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो, सरकारी और गैर-सरकारी वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं के लिए जरूरी, लोन लेने जैसे कामों के अलावा भी कई अन्य चीजों के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि अपने आधार कार्ड को संभालकर रखें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके आधार का गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। जी हां, इसलिए अगर आपको जानना है कि कहीं आपके आधार का कभी गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है, तो ऐसे में आप अपने आधार की हिस्ट्री चेक करके ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है...