फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: मटके का पानी हो सकता है फ्रिज जैसा ठंडा, बस रखना होता है इन बातों का ध्यान

Thu, 24 Aug 2023 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मटके का पानी ठंडा करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
Tips For Water colling: सर्दी की तुलना में लोग गर्मी के मौसम में ज्यादा पानी पीते हैं, क्योंकि हमारा शरीर ज्यादा पानी मांगता है। हालांकि, सर्दी में भी शरीर को पानी चाहिए होता है, लेकिन ठंडे मौसम के कारण लोग कम पानी पीते हैं। वहीं, गर्मी में फ्रिज का पानी ही लोगों को ज्यादा पसंद आता है। पर कोरोना के आने के बाद से ये देखा गया कि कई लोगों ने फ्रिज का पानी त्यागकर मटके के पानी को पीना शुरू किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, मटके का पानी शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम भी करता है। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि उनके मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपने मटके के पानी को भी ठंडा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मटके का पानी ठंडा करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
इन तरीकों से हो सकता है मटके का पानी ठंडा:-

पहला तरीका
  • अगर आपके मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा है, तो आप उसके चारों तरफ यानी मटके के बाहर कोई गीला सूती कपड़ा या फिर किसी बोरे को भिगोकर लपेट सकते हैं। इससे बाहर के गर्म तापमान से घड़ा गर्म नहीं होता है और पानी को लंबे समय तक ठंडा बने रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
मटके का पानी ठंडा करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
दूसरा तरीका
  • ध्यान रहे कि आप जब भी मटका लाएं, तो पानी भरकर उसे सीधे जमीन की सतह पर न रखें। ऐसा करने पर गर्म फर्श के कारण मटका नीचे से गर्म हो जाता है। ऐसे में आप नीचे कोई स्टैंड या मोटे कपड़े का सिराहना बनाकर उस पर मटका रख सकते हैं।

4 of 5
मटके का पानी ठंडा करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
तीसरा तरीका
  • मटके का पानी ठंडा न होने के कारण ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर इसके पानी को जूठा कर दिया जाए, तो फिर ये ठंडा नहीं होता है। इसलिए कभी इसके पानी को जूठा न करें। हमेशा एक गिलास से पानी निकालें और दूसरे गिलास में रखकर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मटके का पानी ठंडा करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
चौथा तरीका
  • पानी ठंडा होगा या नहीं, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि मटका कच्चा है या पक्का हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि पक्के घड़े में पानी ज्यादा ठंडा होता है, जबकि कच्चे में ऐसा नहीं होता है। इसलिए मटका खरीदते समय हाथ से बजाकर देखें। अगर घड़ा तेज आवाज कर रहा है, तो इसका मतलब ये पक्का घड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें