Aadhaar Card: देश में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी जरूरत कई कामों में पड़ती है। सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लोगों के लिए आधार कार्ड पहचान पत्र का काम करता है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर पैन कार्ड तक बनवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, पता और एक अद्वितीय आधार संख्या समेत महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारियां रहती हैं। अब इस बीच आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में एक बदलाव किया गया है। UIDAI की तरफ से इसके बारे में सोशल मीडिया में जानकारी दी गई है। सरकार ने आधार बनवाने के नियमों बदलाव किए हैं। इसके तहत आधार कार्ड बनवाने के लिए अगर पात्र व्यक्ति की उंगलियों के निशान उपलब्ध नहीं है, तो आईरिस स्कैन (IRIS Scan) के माध्यम से नामांकन किया जा सकता है। इस बदलाव से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया (Aadhaar Card Enrollment) काफी आसान हो गई है।