Car or Bike Driving Tips in Mountain: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे पहाड़ पसंद न हो। लोग अपनी छुट्टियों में पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। दोस्तों के साथ, परिवार के साथ या पार्टनर संग लोग हिल स्टेशन जाते हैं। ऐसे में कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाता है, तो कई लोग अपनी कार या बाइक से भी जाते हैं। अपने वाहन से जाने में समय बचता है और जब चाहें जहां रूक सकते हैं। मतलब अपने वाहन के कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप पहाड़ों पर अपने वाहन से घूमने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपकी एक छोटी सी गलती हादसे का रूप ले सकती है। तो चलिए जानते हैं कि पहाड़ों पर कार या बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...